Press Release

FJCCI and First View Host Joint Solar Contractor Meet in Ranchi, Jharkhand.

  • 04Feb-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक : 04/02/2026)
    सोलर कॉन्ट्रैक्टर्स मीट का आयोजन 
    ================

    Uploaded Image
    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ओर फर्स्ट व्यू के संयुक्त तत्वाधान में आज आयोजित सोलर कांट्रेक्टर मीट में झारखण्ड चैम्बर की ओर से एमएसएमई उप समिति के चेयरमैन विकास विजयवर्गीय ने भाग लिया। कार्यक्रम में सोलर ईपीसी, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, इंस्टालर्स, डेवलपर्स समेत अन्य उद्यमी शामिल थे।

    कार्यक्रम के दौरान सोलर कॉन्ट्रैक्टर्स एवं जेबीवीएनएल के प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। विकास विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार की रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर नीतियाँ सकारात्मक हैं और सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। जिस तेजी से अन्य राज्यों में सोलर सेक्टर का विकास हुआ है, उसी तर्ज पर झारखण्ड में भी बेहतर नीतियाँ बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अधिक से अधिक सोलर प्रोजेक्ट्स स्थापित हों, इसके लिए झारखण्ड चैम्बर सरकार के साथ समन्वय कर अपनी भूमिका निभाएगा, जिससे एक ओर सरकार का वित्तीय बोझ कम होगा और दूसरी ओर आम जनता को भी लाभ मिलेगा।

    बैठक के दौरान सोलर कॉन्ट्रैक्टर्स द्वारा आ रही व्यावहारिक समस्याओं, विशेषकर बैंकों से फाइनेंस मिलने में हो रही कठिनाइयों पर भी चर्चा हुई। झारखण्ड चैम्बर की ओर से आश्वस्त किया गया कि कॉन्ट्रैक्टर्स अपनी समस्याएँ चैम्बर के समक्ष रखें, जिन्हें एसएलबीसी की बैठकों में भी प्रभावी रूप से उठाया जाएगा।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 

Copyright © 2021-2026 FJCCI