Press Release

FJCCI Plastic Product & Recycling Sub-committee Meeting Held at Chamber Bhwan.

  • 31Jan-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :31/01/2026)
    प्लास्टिक प्रोडक्ट एंड री-साइकिलिंग पैकेजिंग उप समिति की बैठक सम्पन्न
    ===============

    Uploaded Image
    झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की प्लास्टिक पैकेजिंग उप समिति की बैठक चैम्बर भवन में हुई। बैठक में प्लास्टिक पैकेजिंग से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं और वर्तमान नियामक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि नगर निगम द्वारा जाँच के दौरान प्लास्टिक की माइक्रॉन मापने की कोई मानक मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण कई बार अप्रूवड प्लास्टिक सामग्री जब्त कर ली जाती है और दुकानदारों पर अनावश्यक जुर्माना लगा दिया जाता है जो सही नहीं है। निगम द्वारा जाँच के दौरान माइक्रॉन मापने की मशीन का उपयोग अनिवार्य किया जाय ताकि किसी भी दुकानदार पर अनुचित पेनल्टी का दबाव न पड़े।

    बैठक में यह भी चर्चा हुई कि झारखण्ड एवं अन्य राज्यों में विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक उपभोग और पैकेजिंग सामग्री के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित हैं। झारखण्ड में भी अन्य राज्यों की तरह व्यावहारिक मानक तय किए जाने चाहिए, जिससे व्यापारियों को नियमों का पालन करने में सुविधा हो। बैठक में यह भी कहा गया कि झारखण्ड में ईपीआर लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को सरल बनाने की आवश्यकता है ताकि नियमानुसार वेस्ट प्लास्टिक के निस्तारण की प्रक्रिया को पूर्ण रूप दिया जा सके इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ उद्योग और व्यापार को भी लाभ मिलेगा।

    बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, उप समिति चेयरमैन कुणाल विजयवर्गीय, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, सदस्य सुनील गुप्ता, राजीव वर्मा, सुनील पोद्दार, संजय सिंह उपस्थित थे। 
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ====================

Copyright © 2021-2026 FJCCI