प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :30/01/2026)
झारखण्ड चैम्बर के कार्यकारिणी समिति की बैठक
================





फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वर्तमान सत्र के कार्यकारिणी समिति की पांचवीं बैठक अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जामताडा, गिरिडीह, खूंटी, गुमला, रामगढ़, डालटनगंज जिले के चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित थे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस के वैश्विक मंच पर पहली बार झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स को प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए व्यापारियों द्वारा एक स्वर में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के दूरगामी सोच की प्रशंसा की गई। कहा गया कि झारखण्ड चैंबर को सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया जाना देश विदेश के उद्यमियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि झारखण्ड अब निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार के इस निर्णय से राज्यभर में व्यापारी और उद्यमी उत्साहित हैं। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखण्ड चैंबर सरकार के साथ मिलकर राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
बैठक के दौरान आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस प्रा0 लि0 और ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज को झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स की पैट्रौन सदस्यता दी गई। पंडरा टर्मिनल मार्केट यार्ड के मतगणना कार्यों में उपयोग पर माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाये जाने के निर्णय पर प्रसन्नता जताते हुए कृषि मंडी के व्यापारियों ने झारखण्ड चैंबर से आग्रह किया कि आगामी निगम चुनाव में कृषि मंडी का उपयोग मतगणना कार्यों के लिए नहीं हो, इस हेतु जिला प्रशासन से वार्ता की जाय। महासचिव रोहित अग्रवाल ने वर्षों से बनी हुई इस समस्या के समाधान हेतु माननीय न्यायालय में याचिका दायर करने के लिए चैंबर के तत्कालीन अध्यक्ष दीपक कुमार मारू और महासचिव कुणाल अजमानी के प्रयास की सराहना की।
जिला स्तर पर पुलिस व्यवसायी समन्वय समिति की बैठकों के आ रहे सकारात्मक परिणाम को देखते हुए सदस्यों की मांग पर चैंबर महासचिव ने जल्द ही डीजीपी से मिलकर, सभी जिलों के एसपी और जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक के पुनः आयोजन की बात कही। यह भी कहा कि राज्य में निवेष अनुकूल नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जल्द ही उद्योग सचिव के साथ बैठक की जायेगी। चैंबर की गतिविधियों के आयोजन को गति देने के उद्देश्य से बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष राम बांगड और प्रवीण लोहिया ने संयुक्त रूप से दो नई उप समितियों लैंड रिफॉर्म-किशोर मंत्री, खुदरा व्यवसाय-योगेंद्र पोद्दार और बैंकिग उप समिति में विनय छापडिया को एक अतिरिक्त चेयरमेन मनोनित किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान सत्र में अब तक उप समितियों की 95 बैठकें हो चुकी हैं। आनेवाले समय में उप समितियों की अधिकाधिक बैठकों के माध्यम से व्यापार जगत की समस्याओं के समाधान की पहल सुनिश्चित की जायेगी।
सदस्यों के बीच झारखण्ड बजट और आम बजट को लेकर भी चर्चा हुई। चैंबर अध्यक्ष ने अवगत कराया कि झारखण्ड चैंबर द्वारा झारखण्ड सरकार द्वारा आयोजित प्री बजट मीटिंग में राज्य के विकास से जुडे कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये हैं। हाल ही में नीति आयोग की बैठक में भी हमने प्रदेश में महुआ बोर्ड की स्थापना जैसे मुद्दे रखे हैं, जिसे गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड देश के लिए जंगल और पर्यावरण संरक्षण में बडी भूमिका निभा रहा है। वनों की रक्षा के कारण राज्य अपने कई संसाधनों का उपयोग नहीं कर पा रहा, इसलिए इसके एवज में केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड को विशेष केंद्रीय फंड उपलब्ध कराया जाना न्यायसंगत होगा। इस हेतु झारखण्ड चैंबर द्वारा नीति आयोग के समक्ष अपनी बात रखी गई है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, रमेश कुमार और संजय अग्रवाल ने गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, पाकुड, साहेबगंज में पर्याप्त रेलवे कनेक्टिविटी के अभाव में हो रही कठिनाईयों से अवगत कराया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उदयशंकर दुबे ने पलामू जिले में नये उद्योगों की स्थापना हेतु अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की बात कही। चैंबर अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि जल्द ही झारखण्ड चैंबर द्वारा माननीय रेल मंत्री से मिलकर प्रदेश में रेलवे कनेक्टिविटी के विस्तार की मांग से अवगत कराया जायेगा।
बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, अमरजीत सिंह सलूजा, उदयशंकर दुबे, रमेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, आस्था किरण, डॉ अभिषेक रामाधीन, ज्योति कुमारी, मनीष सराफ, मुकेश अग्रवाल, पूजा ढाढा, शैलेष अग्रवाल, तुलसी पटेल, विकास मोदी, विकास विजयवर्गीय, विनीता सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, महेश पोद्दार, ललित केडिया, मनोज नरेडी, सज्जन सराफ, रंजीत टिबडेवाल, पवन शर्मा, दीपक मारू, धीरज तनेजा, किशोर मंत्री, निवर्तमान अध्यक्ष परेश गट्टानी, सदस्य बिनोद अग्रवाल, तेजविंदर सिंह, बिनोद तुलस्यान, अंकिता वर्मा, आनंद जालान, राजीव चौधरी, महेंद्र जैन, जसविंदर सिंह, अनिस सिंह, विजय महतो, निरंजन शर्मा, किशन अग्रवाल, नेहा पटवारी, प्रियांक भगत, आलोक कुमार, दिलीप शाह, अमित किशोर, कृष्णा अग्रवाल, राजीव सहाय, जेपी शर्मा, पंकज मक्कड, पूनम आनंद, संजय जौहर, मुकेश पांडे, दीपक मुरारका, शषांक भारद्वाज, निधि झुनझुनवाला, रोहित कुमार, मदन साहू, डॉ अनल सिन्हा, श्रवण राजगढिया, अमित साहू, कुणाल विजयवर्गीय, योगेंद्र पोद्दार, विकास बरनवाल, जयदेव धूत, प्रणय कुमार, राजेश लोहानी, अभिजीत जयसवाल, अजय कुमार, नरेश पुंज के अलावा कई जिला चैंबर के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
----------------------------------------------------
Copyright © 2021-2026 FJCCI