प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :28/01/2026)
झारखण्ड चैम्बर के इलेक्ट्रिक ट्रेड उप समिति की बैठक
============

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के इलेक्ट्रिक ट्रेड उप समिति की बैठक आज चैम्बर भवन में हुई। बैठक में इलेक्ट्रिक ट्रेड से जुड़े व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कई कंपनियों द्वारा पुराने डिस्ट्रीब्यूटर्स का बिना सेटलमेंट किए नए डिस्ट्रीब्यूटर्स बनाने की आ रही शिकायतों को देखते हुए चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने इसे वास्तविक समस्या बताते हुए कहा कि इससे व्यापारिक अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के रोकथाम हेतु इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन को सभी ट्रेडर्स को एकजुट किया जाना चाहिए। इस मुद्दे के समाधान में झारखण्ड चैम्बर सक्रिय भूमिका में रहेगा।
चैम्बर के सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखण्ड में इलेक्ट्रिक ट्रेड से जुड़े उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक संसाधन और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए चैम्बर प्रयास करेगा, जिससे राज्य में रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनियों की नीतियों में पारदर्शिता और व्यापारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि इलेक्ट्रिक ट्रेड सेक्टर में विश्वास और स्थिरता बनी रहे।
बैठक में अर्बन इलेक्ट्रिफिकेशन योजना के अंतर्गत शहर के कई क्षेत्रों में ठेकेदारों द्वारा सड़कों पर पोल्स की स्टॉकिंग किए जाने पर भी सदस्यों द्वारा चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि इससे सड़क जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है तथा कई स्थानों पर समय से पहले पोल्स गिरा दिए जाने से आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उप समिति चेयरमैन दीपक मुरारका ने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रेड से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान आवश्यक है। यह भी कहा कि अर्बन इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्यों में समन्वय जरूरी है ताकि आम जनता को परेशानी न हो। बैठक में झारखण्ड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने सुझाव साझा किए।
बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, सदस्य निधि झुनझुनवाला, रामराज प्रसाद, विजय महतो, मधुकर सिंघानिया, विकास अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता, संजय जोहर, उज्जवल मुरारका, महेंद्र जैन, पंकज कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
=======================
Copyright © 2021-2026 FJCCI