Press Release

FJCCI Accords Grand Welcome to CM Hemant Soren and MLA Kalpna Soren Upon Return from Davos; State Emerges as Top Investment Destination.

  • 27Jan-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 27/01/2026)
    दावोस से वापसी पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन व माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन का झारखण्ड चैम्बर ने किया भव्य स्वागत
    वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में सहभागिता से झारखण्ड बना निवेशकों की पहली पसंद
    ====================

    Uploaded Image
    वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस (स्विट्ज़रलैंड) एवं यूके में वैश्विक मंच पर झारखंड का सफल प्रतिनिधित्व कर रांची आगमन पर, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन जी का फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में सभी चैम्बर पदाधिकारियों, कार्यकारिणी समिति व सदस्यों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री ने बड़े ही आत्मीयता के साथ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स से भेंट कर अभिवादन स्वीकार किया।

    इसके पश्चात चैम्बर भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने दावोस यात्रा को झारखण्ड के लिए ऐतिहासिक एवं दूरगामी परिणाम देने वाली पहल बताया। फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे सभी विकासात्मक प्रयासों में राज्य का व्यापारी एवं उद्यमी समाज पूर्ण सहभागिता के साथ सहयोग करता रहेगा। 

    चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखण्ड सरकार की पहल पर झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स को हाई डेलिगेशन में शामिल किया जाना देश-विदेश के उद्यमियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि झारखण्ड अब निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य में व्यापार, उद्योग और रोजगार की असीम संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमारी दावोस यात्रा के क्रम में हमारी टेक महिंद्रा, लूलू ग्रुप, टाटा, अडानी समूह, टीसीएस सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से सकारात्मक संवाद हुआ और झारखण्ड में निवेश के प्रति गहरी रुचि देखी गई। हम अन्य प्रदेशों के स्टाल में भी गए पर सबसे ज्यादा इच्छुक झारखण्ड पवेलियन में ही लोगों का था। सबकी दिलचस्पी झारखण्ड पवेलियन में ही थी। ग्रो विद नेचर के झारखण्ड सरकार के स्लोगन की वैश्विक स्तर पर सराहना भी हुई। चैम्बर सरकार के साथ सहभागी बनकर नीतिगत सुझाव देता रहेगा। 

    महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि दावोस यात्रा के दौरान वैश्विक स्तर पर विचारों का आदान-प्रदान अत्यंत प्रेरणादायी रहा। माननीय मुख्यमंत्री का यह स्पष्ट संदेश कि आर्थिक विकास के साथ प्रकृति से कोई समझौता नहीं होगा, अंतरराष्ट्रीय मंच पर व्यापक रूप से सराहा गया। चैम्बर सरकार के साथ मिलकर राज्य के विकास हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।

    उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि झारखण्ड गठन के बाद पहली बार चैम्बर को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने का अवसर मिला, जो माननीय मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का परिचायक है। इस पहल से वैश्विक स्तर पर यह संदेश गया है कि झारखण्ड नए उद्योगों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। आने वाले 3-5 वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि दावोस के वैश्विक मंच पर देश के चुनिंदा राज्यों के साथ झारखण्ड को प्रस्तुत करना अत्यंत गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने झारखण्ड की पहचान को विश्व पटल पर मजबूती से स्थापित किया है। सह सचिव नवजोत अलग ने कहा कि सरकार द्वारा की गई यह ईमानदार कोशिश प्रशंसा के योग्य है। दावोस यात्रा झारखण्ड के विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। सह सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि दावोस में झारखण्ड की सशक्त उपस्थिति राज्य के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। निवेशकों का झारखण्ड के प्रति बढ़ता भरोसा दर्शाता है कि राज्य अब वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती से उभर रहा है। झारखण्ड चैम्बर सरकार के साथ मिलकर राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

    इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य विकास विजयवर्गीय, आस्था किरण, पूजा ढाढा, मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, सदस्य किशन अग्रवाल, तेजविंदर सिंह, रमेश साहू के अलावा काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 

Copyright © 2021-2026 FJCCI