प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 26/01/2026)
गणतंत्र दिवस पर चैम्बर भवन में झंडोत्तोलन
=========

गणतंत्र दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चैम्बर भवन में झंडोत्तोलन किया गया। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने झंडोत्तोलन करते हुए राज्य के व्यापार एवं उद्योग जगत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के मूल्यों लोकतंत्र, समानता और न्याय की याद दिलाता है। झारखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए चैम्बर सरकार के साथ मिलकर सदैव सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में उद्यमियों और व्यापारियों का योगदान महत्वपूर्ण है। हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए नवाचार, निवेश और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर चैम्बर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक रामाधीन, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, ज्योति कुमारी, पूजा ढाढा, पूर्व अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, पवन शर्मा, किशोर मंत्री, उप समिति चेयरमैन किशन अग्रवाल, तेजविंदर सिंह, निधि झुनझुनवाला, आनंद जालान, सदस्य सुमित कक्कड़, संदीप नागपाल, विकास झाझरिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
==================
Copyright © 2021-2026 FJCCI