Press Release

Chamber Representatives Meet General Manager; Discuss Amenities at Ranchi Railway Division.

  • 22Jan-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :22/01/2026)
    महाप्रबंधक से मिले चैम्बर प्रतिनिधि, रांची रेल मंडल की सुविधाओं पर हुई चर्चा
    ===================

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल मिश्रा के रांची प्रवास के दौरान फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी एवं जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने उनसे मुलाकात कर रांची रेल मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की। इस दौरान महाप्रबंधक को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा गया। रांची आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार वाया अलवर–जयपुर तक करने की मांग रखी गई। जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने हटिया सांकी पैसेंजर के विस्तार को बरकाकाना होते हुए हजारीबाग टाउन तक किए जाने की मांग रखी। यह कहा कि इससे कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, रांची रेल लाइन का बेहतर उपयोग संभव होगा और हजारीबाग क्षेत्र की जनता को रांची के लिए सस्ती एवं सुलभ रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

    चैम्बर के डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी ने हावड़ा मुंबई दुरंतो और हावड़ा पुणे दुरंतो का ठहराव राउरकेला में करने का आग्रह किया। यह कहा कि दोनों दुरंतो ट्रेनें वर्तमान में कम यात्री भार के साथ परिचालित हो रही हैं। राउरकेला में ठहराव करने से झारखण्ड के साथ-साथ ओडिशा के यात्रियों को भी मुंबई एवं पुणे के लिए आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने रांची से लखनऊ वाया अयोध्या सीधी ट्रेन के शीघ्र परिचालन की मांग भी उठाई।

    महाप्रबंधक अनिल मिश्रा ने चैम्बर द्वारा रखे गए सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के डीजीएम पंकज कुमार, रांची मंडल के डीआरएम करुणा निधि सिंह एवं सीनियर डीसीएम शुचि सिंह से भी मुलाकात की गई। 
    -
    नवजोत अलंग
    सह सचिव
    ===================

Copyright © 2021-2026 FJCCI