प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक : 21/01/2026)
स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति की बैठक
==========

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप समिति की बैठक चैम्बर भवन में हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज्य एवं विशेष रूप से रांची शहर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बात पर भी जोर दिया गया कि शहर में ग्रीनरी को विकसित कर ओवरब्रिज के नीचे पौधरोपण कर सौंदर्यीकरण किया जाना उचित होगा। साथ ही, सभी जिलों के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
सह सचिव नवजोत अलंग ने कहा कि इन पहलों से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम नागरिकों एवं व्यापारियों को भी सुविधा प्राप्त होगी।
बैठक में झारखण्ड चैम्बर के उपाध्यक्ष राम बांगड़, प्रवीण लोहिया, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल, सदस्य आनंद जालान, जसविंदर सिंह, विजय कुमार महतो सहित अनेक अन्य सदस्य उपस्थित थे।
-
नवजोत अलंग
सह सचिव
==================
Copyright © 2021-2026 FJCCI