Press Release

Jharkhand Chamber Organizes Business Exchange Meeting at Chamber Bhawan.

  • 20Jan-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :20/01/2026)
    झारखण्ड चैम्बर के द्वारा बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन
    ===============

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा अपने सदस्यों के बीच आपसी व्यापारिक सहयोग को मजबूती देने और उनके व्यवसायों को एक प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस वर्ष शुरू की गई बिज़नेस एक्सचेंज की दूसरी मीटिंग का आयोजन चैम्बर भवन में किया गया। इस पहल के तहत आयोजित बैठक में झारखण्ड चैम्बर के सदस्यों ने आपस में अपने-अपने व्यवसाय की जानकारी साझा की तथा अपने उत्पाद और सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु आपस में विज़िटिंग कार्ड का आदान प्रदान किया।

    झारखण्ड चैम्बर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि यह पहल सदस्यों के बीच नेटवर्किंग को मजबूत करने के साथ-साथ नये व्यापारिक अवसरों के द्वार खोलेगी। चैम्बर द्वारा इस प्रयास को और आगे बढ़ाया जायेगा। उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि बिज़नेस एक्सचेंज जैसे आयोजन से छोटे और मध्यम उद्यमियों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है, जिससे स्थानीय व्यापार को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि चैम्बर का यह प्रयास आत्मनिर्भर व्यापारिक वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जल्द ही चैम्बर का मोबाइल एप्प लांच कर इस अभियान को एप्प बेस्ड किया जायेगा ताकि सदस्यों को इसका समुचित लाभ मिल सके।

    चैम्बर के सह सचिव सह सचिव नवजोत अलंग ने कहा कि बिज़नेस एक्सचेंज प्लेटफॉर्म नए उद्यमियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। इससे न केवल नेटवर्किंग बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापारिक संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी। सह सचिव रोहित पोद्दार ने सदस्यों से अपील की कि वे इस मंच से सक्रिय रूप से जुड़ें और अपने व्यवसाय के विस्तार हेतु इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यापारिक पारदर्शिता और आपसी विश्वास को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि चैम्बर सदस्यों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा।

    चैम्बर भवन में संपन्न हुई बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, आस्था किरण, उप समिति चेयरमैन जसविंदर सिंह, किशन अग्रवाल, सदस्य सुमित कक्कर, सौरव डे, सुमित डे, ओम प्रकाश जयसवाल, डॉ प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार, संजय कुमार, नीलेश चौधरी, अजित भगत, राहुल कश्यप, विजय महतो समेत अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। 
    -
    नवजोत अलंग
    सह सचिव 
    ======================

Copyright © 2021-2026 FJCCI