Press Release

i) FJCCI Actively Participates in GeM Seller Dialogue and ii) FJCCI Chamber Patrika Sub-Committee Holds Meeting at Chamber Bhawan.

  • 19Jan-2026
    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक : 19/01/2026)
    जेम सेलर संवाद में झारखंड चैम्बर की सक्रिय भागीदारी
    ===================
    गवर्नमेंट मार्केटप्लेस जेम द्वारा आज प्रोजेक्ट भवन में आयोजित जेम सेलर संवाद में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जेम के वाणिज्य सचिव व सीईओ ने जेम पोर्टल से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में विशेष रूप से सेलर्स को पोर्टल पर आनेवाली तकनीकी एवं प्रक्रियागत समस्याओं को प्रतिभागियों ने सामने रखा, जिस पर अधिकारियों द्वारा समाधान और मार्गदर्शन भी दिया गया।
     
    चैम्बर के सह सचिव रोहित पोद्दार ने जेम पोर्टल और झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बीच एमओयू किए जाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इस एमओयू से राज्य के अधिकाधिक व्यापारी और उद्यमी पोर्टल से जुड़ सकेंगे और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। 
     
    झारखंड चैम्बर की एमएसएमई उप समिति के चेयरमैन विकास विजयवर्गीय ने सुझाव दिया कि ऐसी कार्यशालाएँ मासिक आधार पर झारखंड चैम्बर के सहयोग से आयोजित की जाएँ ताकि पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का समाधान राज्य स्तर पर ही प्रभावी ढंग से किया जा सके। इस अवसर पर चैम्बर के कार्यकारिणी सदस्य आस्था किरण, उप समिति चेयरमैन अलोक कुमार, निधि झुनझुनवाला शामिल रहे। 
     
    चैंबर पत्रिका उप समिति की बैठक
    ====================
    Uploaded Image
    झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पत्रिका उप समिति की बैठक चैंबर भवन में हुई। बैठक में पत्रिका के प्रकाशन की तैयारी की समीक्षा के साथ ही आगामी संस्करण के प्रकाशन पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान बुलेटिन में प्रकाशन हेतु कंटेंट की समीक्षा के साथ ही विज्ञापनों की बुकिंग पर भी चर्चा की गई। स्टेकहोल्डर्स से जुडे मुद्दों पर पत्रिका में आर्टिकल के प्रकाशन हेतु ईच्छुक विशेषज्ञों से उप समिति के चेयरमैन अनीश बुधिया द्वारा आर्टिकल प्रेषित करने की भी अपील की गई। उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि जल्द ही चैंबर के इस सत्र की पहली पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा। चर्चाओं के क्रम में हर माह चैम्बर बुलेटिंग भी प्रकाशित कर सदस्यों को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
     
    बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, सह सचिव रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य डॉ अभिषेक रामाधीन, मुकेश अग्रवाल, अनीश बुधिया, विकास विजयवर्गीय और अमित शर्मा उपस्थित थे।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    =====================

Copyright © 2021-2026 FJCCI