Press Release

Key Industrial Talks Held Between FJCCI and BIADA Officials.

  • 17Jan-2026
    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 17/01/2026)
    ========
    Uploaded Image
    आज चैम्बर भवन में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक महत्वपूर्ण बैठक बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हुई। बैठक में बियाडा के धनंजय कुमार, डीजीएम (गया क्लस्टर) एवं सुनील कुमार, एरिया मैनेजर (इन्वेस्टमेंट प्रमोशन) उपस्थित रहे। इस अवसर पर बिहार एवं झारखण्ड में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से विमर्श किया गया। धनंजय कुमार ने बियाडा द्वारा निवेशकों को दी की जा रही विभिन्न सुविधाओं, औद्योगिक नीतियों, आधारभूत संरचना, भूमि उपलब्धता एवं निवेश अनुकूल वातावरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार उद्योगों को आकर्षित करने हेतु कई प्रोत्साहन योजनाएँ चला रही है।
     
    झारखण्ड चैम्बर की ओर से झारखण्ड में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया तथा झारखण्ड सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही नीतिगत सहूलियतों, सब्सिडी एवं आधारभूत सुविधाओं का उल्लेख किया गया। चैम्बर ने बियाडा प्रतिनिधिमंडल को झारखण्ड में निवेश हेतु निवेशकों को आमंत्रित करने की बात कही।
     
    चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि झारखण्ड सरकार की उद्योगोन्मुख नीतियाँ, सरल प्रक्रियाएँ और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण राज्य को उद्योगों के लिए आकर्षक बनाता है। चैम्बर उद्योगपतियों और निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि झारखण्ड में अधिक से अधिक निवेश आ सके।
     
    सह सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि बिहार और झारखण्ड भौगोलिक एवं आर्थिक रूप से एक-दूसरे के पूरक राज्य हैं। दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान से निवेशकों को बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद से क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
     
    बैठक को सकारात्मक एवं उपयोगी बताते हुए दोनों राज्यों के बीच निवेश संवर्धन, औद्योगिक सहयोग एवं आपसी समन्वय को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, सह सचिव रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, पूजा ढाढा, सदस्य आदिल राणा, के. किशोर, शशि कुमार, नवीन प्रकाश , मनीष पियुष , धनञ्जय कुमार, प्रमोद चौधरी, सुशिल कुमार, आनंद कोठारी, विजय कुमार महतो , आदित्य कुमार उपस्थित थे।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ============

Copyright © 2021-2026 FJCCI