Press Release

FJCCI President and General Secretary Receive Rousing Welcome At Airport Ahead Davos Departure.

  • 17Jan-2026
    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 17/01/2026)
    दावोस के लिए झारखण्ड चैम्बर अध्यक्ष एवं महासचिव रवाना, एयरपोर्ट पर हुआ उत्साहपूर्ण स्वागत
    ================
    Uploaded Image
    वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक 2026, दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में झारखण्ड राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भाग लेने हेतु फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं महासचिव रोहित अग्रवाल आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना हुए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी एवं उनके पुत्र सोमवित माजी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष धीरज तनेजा एवं किशोर मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य, उप-समिति चेयरमैन एवं अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दोनों पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।
     
    चैम्बर अध्यक्ष श्री आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि दावोस में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। हम राज्य की औद्योगिक, खनिज, ग्रीन एनर्जी, रिन्यूएबल एनर्जी और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर मजबूती से रखेंगे। यह यात्रा झारखण्ड के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में उद्योग-व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बना है, जिससे निवेश को नया आयाम मिलेगा।
     
    महासचिव श्री रोहित अग्रवाल ने कहा कि झारखण्ड चैम्बर को इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया जाना पूरे उद्योग जगत के लिए सम्मान की बात है। दावोस में वैश्विक निवेशकों, उद्योगपतियों और नीति-निर्माताओं से संवाद कर राज्य के लिए नए निवेश अवसर तलाशे जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि यह सहभागिता झारखण्ड के आर्थिक विकास को नई दिशा देगी।
     
    राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी ने कहा कि झारखण्ड के प्रतिनिधियों का वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच पर जाना राज्य के लिए गर्व की बात है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की पहचान मजबूत होगी और निवेश के नए द्वार खुलेंगे।एयरपोर्ट पर चैम्बर के सभी सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल प्रतिनिधित्व की कामना की।
     
    सह सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों में यह पहला अवसर है जब माननीय मुख्यमंत्री के प्रयासों से झारखण्ड को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच पर प्रभावी प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है। यह मंच झारखण्ड के लिए निवेश के नए अवसर खोलेगा और राज्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। माननीय मुख्यमंत्री ने स्वयं यह कहा है कि झारखण्ड चैम्बर के अध्यक्ष एवं महासचिव की उपस्थिति से निवेशकों में विश्वास बढ़ेगा, जिसके लिए हम उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
     
    इस अवसर पर चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, सह सचिव रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य विकास विजयवर्गीय, मुकेश अग्रवाल, पूजा ढाढा, सदस्य निरंजन शर्मा, सुबोध चौधरी, आनंद कोठारी, एसके अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे। 
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ===================

Copyright © 2021-2026 FJCCI