Press Release

FJCCI Commends DGP Tadasha Mishra for Jharkhand Police’s Success in Recovering Missing Children.

  • 14Jan-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :14/01/2026)
    ===========

    Uploaded Image
    लापता बच्चों को सकुशल खोज निकालने में किये गये प्रयास के लिए फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और महासचिव रोहित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से डीजीपी तदाशा मिश्रा को पत्राचार कर झारखण्ड पुलिस के प्रयास की सराहना की। चैम्बर की लॉ एंड आर्डर उप समिति के चेयरमैन मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हम प्रदेश के व्यवसायी समाज की ओर से झारखंड पुलिस के समस्त वरीय अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं जवानों को जगन्नाथपुर, मौसीबाड़ी क्षेत्र से लापता बच्चों की सकुशल एवं सुरक्षित बरामदगी के लिए धन्यवाद करते हैं। यह अत्यंत सराहनीय है कि झारखण्ड पुलिस ने अत्यंत संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित, सुनियोजित एवं तकनीकी रूप से कार्रवाई करते हुए बहुराज्यीय समन्वय, सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण तथा निरंतर निगरानी के माध्यम से इस जघन्य अपराध का सफल उद्भेदन किया। यह उपलब्धि झारखण्ड पुलिस की दक्षता, प्रतिबद्धता एवं जनसुरक्षा के प्रति संकल्प को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

    चैम्बर के सह सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि इस पूरे अभियान में झारखण्ड पुलिस के वरीय अधिकारियों के प्रभावी मार्गदर्शन, स्पेशल टीमों के अथक प्रयास तथा जमीनी स्तर पर कार्यरत पुलिस बल की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से प्रशंसनीय रही है। इस सराहनीय कार्य से राज्य की जनता में सुरक्षा, विश्वास एवं कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव
    ==================

Copyright © 2021-2026 FJCCI