Press Release

FJCCI Women Entrepreneurs Sub-committee Meeting held at Chamber Bhawan.

  • 10Jan-2026
    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 10/01/2026)
    महिला उद्यमिता उप समिति की बैठक, झारखंड में सिल्क कॉरिडोर विकास हेतु टेप मॉडल को नीति में शामिल करने का प्रस्ताव
    ===================
    Uploaded Image
    झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के महिला उद्यमिता उप समिति की बैठक आज चैम्बर भवन में हुई। बैठक में झारखण्ड रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी  उपस्थित थे। बैठक के दौरान राज्य के समग्र औद्योगिक विकास के उद्देश्य से सिल्क कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। प्रस्ताव में विशेष रूप से झारखंड का तसर सिल्क, टेक्सटाइल एवं रेडीमेड गारमेंट सेक्टर को आधार बनाकर संगठित और मूल्य-वर्धित औद्योगिक विकास की आवश्यकता पर बल दिया गया।
     
    जेआरजीए फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत टेप मॉडल (टाई एंड डाई, एक्सेसरीज, प्रिंटिंग, एम्ब्रोइडरी) को सिल्क कॉरिडोर के क्रियान्वयन का प्रभावी माध्यम बताते हुए, इसे झारखंड रेडीमेड गारमेंट एवं टेक्सटाइल पॉलिसी में सम्मिलित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस मॉडल के माध्यम से महिला उद्यमिता, ग्रामीण रोजगार, एमएसएमई इकाइयों और स्थानीय कारीगरों को संगठित कर एक सशक्त टेक्सटाइल इकोसिस्टम विकसित करने की परिकल्पना प्रस्तुत की गई।
     
    चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखंड में सिल्क, टेक्सटाइल एवं रेडीमेड गारमेंट सेक्टर में अपार संभावनाएँ हैं। यह क्षेत्र बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, विशेषकर महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत माध्यम बन सकता है।
     
    बैठक में जेआरजीए फाउंडेशन केअध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, सचिन उत्तम राय एवं एडवाइजर सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रस्ताव रखा और इसके आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। चैम्बर के सह सचिव नवजोत अलंग ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग से यह पहल झारखंड को टेक्सटाइल और सिल्क आधारित औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।
     
    बैठक में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, उप समिति  चेयरपर्सन आस्था किरण, जेआरजीए के सुजीत कुमार, उत्तम रॉय, सदस्य श्रवण कुमार उपस्थित थे।  
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 

Copyright © 2021-2026 FJCCI