Press Release

FJCCI Organizes Business Exchange Meeting.

  • 05Jan-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :05/01/2026)
    झारखण्ड चैम्बर के द्वारा बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन
    ===============

    Uploaded Image

    Uploaded Image

    फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा अपने सदस्यों के बीच आपसी व्यापारिक सहयोग को मजबूती देने और उनके व्यवसायों को एक प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आज चैम्बर भवन में बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत आयोजित पहली बैठक में झारखण्ड चैम्बर के सदस्यों ने आपस में अपने-अपने व्यवसाय की संक्षिप्त जानकारी साझा की तथा अपने प्रोडक्ट और सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु आपस में विज़िटिंग कार्ड का आदान प्रदान किया। लगभग दो घंटे तक चली बैठक में सदस्यों का उत्साह देखते बन रहा था। इस दौरान कुछ सदस्यों को आपसी व्यापारिक अवसर भी प्राप्त हुए।

    झारखण्ड चैम्बर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि यह पहल सदस्यों के बीच नेटवर्किंग को मजबूत करने के साथ-साथ नए व्यापारिक अवसरों के द्वार खोलेगी। चैम्बर द्वारा इस प्रयास को और आगे बढ़ाया जायेगा। उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि चैम्बर द्वारा जल्द ही अपने मोबाइल एप को लांच किया जायेगा। उन्होंने सदस्यों से अपने व्यापार को चैम्बर के मोबाइल एप में भी प्रदर्शित करने की अपील की। यह कहा कि हमारे इस प्रयास के दूरगामी परिणाम आएंगे।

    चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने सभी सदस्यों से झारखण्ड चैम्बर के इस प्रयास में सहभागी बनने की अपील की। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में आपसी नेटवर्क को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। व्यापार हित में चैम्बर द्वारा ऐसे प्रयास निरंतर किये जायेंगे। चैम्बर के सह सचिव नवजोत अलंग ने कहा कि यह पहल छोटे एवं मध्यम उद्यमियों को अपने उत्पादों और सेवाओं को सीधे संभावित ग्राहकों एवं व्यापारिक साझेदारों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती है। ऐसी बैठकों से स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी तथा सदस्यों के बीच सहयोग और विश्वास की भावना और अधिक प्रबल होगी। बिज़नेस एक्सचेंज उप समिति के चेयरमैन अमित मिश्रा ने यह उम्मीद जताई कि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से यह पहल सफल होगी और व्यापारिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी। 

    चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि ई-कॉमर्स के इस दौर में फेस-टू-फेस माध्यम से ऑफलाइन बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए यह अत्यंत प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास, प्रत्यक्ष संवाद और दीर्घकालिक व्यापारिक संबंधों के निर्माण के लिए इस प्रकार की बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग्स अत्यंत आवश्यक हैं और चैम्बर के सदस्यों को इसका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। 

    चैम्बर भवन में संपन्न हुई बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष राम बांगड़, प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, अनीश बुधिया, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, सदस्य राहुल जयसवाल, साहित्य पवन, अमित किशोर, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र सुमन, अभिषेक कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, अमित पाठक, आनंद प्रकाश, संदीप पांडेय, रोहन साहा, मांशु अग्रवाल, अंकित वर्मा, अनंत जैन, अशोक कुमार, कृष्ण मनपुरिया, शंकर कुमार, धीरज ग्रोवर, रमेश कुमार, उत्तम टिबड़ेवाल, चंद्रकांत सिंह, रौनक, अजयसिंह राज, रमन बगड़िया, सुमित डे, सौरव दे, मृणाल मिश्रा, सूरज तिवारी, अमित तोसवान, जितेश सोनी, अजित भगत, ओमप्रकाश जयसवाल, आनंद माहेश्वरी, संजय सिंह, राहुल कश्यप, सुनील गुप्ता, सौरव बथवाल, रोहित सिंघानिया, रौनक कालरा, लिलचंद महतो, गोपाल प्रसाद, शिव कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, प्रियांक भगत, गणेश प्रसाद सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे। 
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ===================

Copyright © 2021-2026 FJCCI