Press Release

Felicitation of honorable MP at Chamber Bhawan for achieving Best Icon MP Award.

  • 29Jan-2024

    बेस्ट आइकान एमपी अवार्ड की उपलब्धि के लिए माननीय सांसद का चैम्बर भवन में नागरिक अभिनंदन

    =================================================================

    दादासाहेब फाल्के अवार्ड के तहत बेस्ट आइकान एमपी, झारखण्ड से नई दिल्ली में सम्मानित होने पर आज चैंबर भवन में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा रांची के सांसद श्री संजय सेठ का अभिनंदन किया गया। दादासाहेब फाल्के संस्थान के द्वारा माननीय सांसद को आम जनता के बीच सक्रियता, लोकसभा में शत प्रतिशत उपस्थिति, सत्र में सवाल-जवाब, क्षेत्र में विकास कार्य, सोशल मीडिया पर सक्रियता सहित सामाजिक क्षेत्र में किये जानेवाले किये गये कार्य के लिए इस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। झारखण्ड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि हमारे सांसद सह चैंबर के पूर्व अध्यक्ष की इस उपलब्धि से पूरा व्यापारी समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

    चैंबर भवन में हुए सम्मान समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष किशोर मंत्री ने की। मंच संचालन एवं कार्यक्रम संयोजक चंद्रकांत रायपत ने कहा कि यह सम्मान रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी निवासियों के लिए है। राजश्री जयंती ने माननीय सांसद की उपलब्धि के सम्मान में कविता पाठ किया। इस अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी, झारखण्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसियेशन, आईएमए, चित्रांश विचार मंच, ट्रक मालिक संघ, गुरूनानक हास्पिटल एण्ड सिक्ख समाज, रांची जिला मारवाडी सम्मेलन, रांची जिला दुर्गापूजा समिति, राजस्थान मित्र मंडल, महावीर मंडल, क्षत्रिय महासभा, हेहल सरना समिति, आरजीटीए, नगर निगम किरायेदार संघ, तुपुदाना इंडस्ट्री एसोसियेशन, आरएमडीए, मेन रोड व्यवसायी समिति, लालपुर व्यवसायी समिति, मानव सेवा समिति, रांची डिस्ट्रीक्ट एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसियेशन, झारखण्ड  तैलीय महासभा, विश्व हिंदू परिषद् (रांची महानगर), अखिल भारतीय क्षत्रिय ब्राहाण महासंघ, झारखण्ड बिजनेस डेवलपमेंट फोरम समेत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने माननीय सांसद का नागरिक अभिनंदन किया।

     

    रांची की तमाम संस्थाओं की ओर से मिली सराहना और अभिनंदन के लिए माननीय सांसद श्री संजय सेठ ने सभी नागरिकों के प्रति आभार जताया और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने रांची में निर्माणाधीन फ्लाईओवर और रेलवे परियोजना को पूर्ण कराने और बढाने में एक सांसद के तौर पर भारत सरकार से निरंतर किये गये संवाद और फालोअप से अवगत कराया, जिसकी सराहना की गई। नागरिक सुविधा और भविष्य की कार्ययोजना पर भी उन्होंने चर्चा की और इसमें सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की। यह भी अवगत कराया कि इंडस्ट्री से निकला हुआ पानी सिंचाई और पीने योग्य हो सके इस हेतु हमारे प्रयास से तुपुदाना में सीटीपी प्लांट बनकर तैयार हो गया है, जल्द ही इसका उद्घाटन किया जायेगा। रांची एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय बनाने और यात्रियों के अनुकूल सुविधा मुहैया कराने की दिशा में भी किये जा रहे प्रयासों से भी उन्होंने अवगत कराया, जिसकी सभी ने एकमत से सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने किया।

    चैंबर भवन में हुए सम्मान समारोह में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, नवलकिशोर सिंह, पवन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संजय अखौरी, सदस्य मुकेश अग्रवाल, मुकुल तनेजा, राजीव सहाय, किशन अग्रवाल, रमेश साहू, कुंदन सिंह, महेंद्र जैन, ललित पोद्दार, जवाहर तनेजा, आत्मजीत सिंह, सज्जन अग्रवाल, जोगेश गंभीर, रौनक पोद्दार, संजय पोद्दार, पुष्पा सहाय, मनोज मिश्रा, आनंद कोठारी, अल्तमष आलम, संतोष अग्रवाल, गौरव कुमार के अलावा विभिन्न संस्थाओं के सैकडों लोग उपस्थित थे।

    -

    परेश गट्टानी                                                                                                                                               विकास विजयवर्गीय

    महासचिव                                                                                                                                                              प्रवक्ता

    Uploaded Image

Copyright © 2021-2024 FJCCI