Press Release

FJCCI to organize Business Exchange Meeting on 5th January.

  • 02Jan-2026

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :02/01/2025)
    झारखण्ड चैम्बर के द्वारा बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन 5 जनवरी को
    ===============
    फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा व्यापारिक आपसी सहयोग को बढ़ावा देने एवं सदस्यों के व्यवसाय को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष बैठक में झारखण्ड चैम्बर के सदस्य आपस में अपने-अपने व्यवसाय की संक्षिप्त जानकारी साझा करेंगे एवं अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रचार-प्रसार कर सकेंगे।

    पहली बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग 5 जनवरी 2026 को संध्या 5 बजे आयोजित की गई है। इच्छुक सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान सदस्यों को आपसी संपर्क सुदृढ़ करने के लिए विज़िटिंग कार्ड साथ लाने का भी आग्रह किया गया है।

    उक्त जानकारी चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने देते हुए कहा कि यह पहल न केवल सदस्यों के बीच व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करेगी, बल्कि नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार भी खोलेगी।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ===================

Copyright © 2021-2026 FJCCI