प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक: 24/12/2025)
प्रधान मुख्य वन संरक्षक से झारखण्ड चैम्बर की सॉ मिल एंड वुड बेस्ड इंडस्ट्रीज उप समिति की शिष्टाचार भेंट
=========

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सॉ मिल एंड वुड बेस्ड इंडस्ट्रीज उप समिति के सदस्यों ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उप समिति के सदस्यों ने उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक का पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान सॉ मिल एवं वुड बेस्ड इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यावहारिक कठिनाइयों एवं नीतिगत पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने उद्योग से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही शीघ्र ही सॉ मिल एवं वुड बेस्ड इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों के मुद्दों पर एक विस्तृत बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।
उप समिति के चेयरमैन तुलसी पटेल ने कहा सॉ मिल एवं वुड बेस्ड इंडस्ट्री राज्य में रोजगार सृजन एवं राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देती है। हमें आशा है कि विभाग और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय से व्यावहारिक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी बैठक में उद्योग से संबंधित लंबित एवं जटिल विषयों पर ठोस समाधान निकलेंगे, जिससे राज्य में वुड बेस्ड इंडस्ट्री को गति मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में जैनामोड़, दुमका, घाटशिला, बोकारो, जमशेदपुर, चाईबासा के व्यापारी शामिल थे।
-
रोहित अग्रवाल
महासचिव
================
Copyright © 2021-2026 FJCCI