Press Release

रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाये- चैम्बर

  • 07Dec-2025
    प्रेस विज्ञप्ति
    रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाये- चैम्बर
    =========
    रांची से इंडिगो की कई उड़ाने रद्द होने से यात्रियों की ट्रेनों पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स में डीआरएम को पत्राचार कर रांची रेल मंडल से चलनेवाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का आग्रह किया। यह कहा गया कि इंडिगो की उड़ाने रद्द होने के करण बड़ी संख्याए यात्रियों अचानक रेल सफर की ओर मुड़ी है। इसका सीधा प्रभाव रांची रेल मंडल की ट्रेनों पर पड़ा है, जहाँ अधिकांश ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की तुलना में प्रतीक्षा सूची तेजी से बढ़ रही है।
     
    चैम्बर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों को राहत पहुँचाने के लिए रांची रेल मंडल ने कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की पहल की है, लेकिन वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं है। यह आग्रह किया गया कि उपलब्धता, मांग और प्रतीक्षा सूची के विश्लेषण के आधार पर अधिक मांग वाली प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से बढ़ाए जाएं ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और अधिकांश यात्रा आवश्यकताएं पूरी हो सकें।
     
    डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी ने कहा कि स्थिति असामान्य है और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शादी और प्रतियोगिता परीक्षाओं का समय भी चल रहा है। मरीजों को भी ईलाज कारणों से सफर करना बाध्यता है। किंतु प्रतीक्षा सूची कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में चिंताजनक स्तर पर पहुँच चुकी है। रेलवे प्रशासन को तत्काल विशेष पहल करते हुए अधिक ट्रेनों में कोच वृद्धि की जानी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि रेलवे शीघ्र प्रभावी निर्णय लेगी ताकि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ===========

Copyright © 2021-2025 FJCCI