Press Release

FJCCI to Host Seminar: "Jharkhand @25: Developed India 2047" Dialogue Set.

  • 27Nov-2025
    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :27/11/2025)
    ===============
    झारखंड के 25 वर्ष पूर्ण होने पर फ़ेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ द्वारा शनिवार, दिनांक : 29 नवम्बर को विशेष संवाद एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। विचार गोष्ठी में देश के प्रतिष्ठित नीति-निर्माता, विचारक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश प्रभु मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय - झारखंड @25:- विकसित भारत 2047 की ओर राष्ट्र के साथ मार्च करते हुए आउट-ऑफ-द-बॉक्स आइडिया शेयर करना है। इस गोष्ठी के आयोजन में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री महेश पोद्दार का विशेष योगदान है। 
     
    इस अवसर पर श्री प्रभु झारखंड की औद्योगिक प्रगति, आर्थिक क्षमता, खनिज-समृद्धि, एमएसएमई डेवलपमेंट, हरित ऊर्जा, स्किल अपग्रेडेशन तथा राज्य को 2047 तक विकसित भारत की गति के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए कई नवाचारी एवं आउट-ऑफ-द-बॉक्स सुझाव साझा करेंगे। श्री सुरेश प्रभु एक वैश्विक नीति रणनीतिकार, दूरदर्शी नेता और 10 प्रमुख केंद्रीय मंत्रालयों का नेतृत्व कर चुके जिनमें रेलवे, वाणिज्य एवं उद्योग, नागरिक उड्डयन, पावर, पर्यावरण, भारी उद्योग आदि शामिल हैं। वे छह बार सांसद रह चुके हैं और भारत का प्रतिनिधित्व G20, G7, संयुक्त राष्ट्र सहित विश्व के 120 से अधिक देशों में कर चुके हैं। वे ऊर्जा, जलवायु, व्यापार एवं सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित विचारक के रूप में जाने जाते हैं। इस गोष्ठी के माध्यम से झारखंड को अगले 20–25 वर्षों में विकसित भारत 2047 की गति के अनुरूप तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए ठोस सुझाव एवं मॉडल सामने आएंगे।
     
    चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और महासचिव रोहित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि श्री सुरेश प्रभु जैसे अनुभवी और दूरदर्शी नेता का मार्गदर्शन झारखंड के उद्योग जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका अनुभव, वैश्विक दृष्टि और नीति-निर्माण की समझ झारखंड के लिए एक नई दिशा और नए अवसर लेकर आएगी। उन्होंने इस गोष्ठी में शहर के तमाम व्यापारियों, उद्यमियों, प्रशासक, अर्थशाष्त्री एवं निति निर्माताओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महासचिव 
    ========================

Copyright © 2021-2025 FJCCI