Press Release

नागरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से चैंबर भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

  • 14Nov-2025
    प्रेस  विज्ञप्ति (दिनांक :14/11/2025)
    ==================
    Uploaded Image
     
    झारखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा शनिवार, 15 नवंबर को चैंबर भवन में नागरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। 
     
    कैंप में डॉ. अरुण कुमार (ईएनटी), डॉ. कृष्णा मुरारी प्रसाद (डाइबेटोलॉजीस्ट), डॉ. सिद्धांत जैन (फीजीशीयन), डॉ. रमेश बजाज (ओरल एंड डेंटल सर्जन), डॉ. रोहित सिंह (मैक्सिलोफेसियल), कन्हैया राम (फिजीयोथेरेपिस्ट) के साथ कार्डियोलॉजी के  डॉ. बिनय कुमार और डॉ. विक्रांत जयसवाल रहेंगे। 
     
    नागरमल मोदी सेवा सदन के मानद सचिव आशीष मोदी ने कहा कि चैम्बर के सदस्य इस कैंप का अधिकाधिक लाभ लें। उन्होंने बताया कि आज सेवा सदन अस्पताल में अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। हॉस्पिटल विथ हॉस्पिटैलिटी की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए अस्पताल में अत्याधुनिक कार्डियोलॉजी सेंटर की स्थापना की गई है, जहाँ हार्ट सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध है। शीघ्र ही मात्र 500 रुपये में डायलिसिस सेवा शुरू की जा रही है। अस्पताल में विभिन्न प्रकार के उपचार अफोर्डेबल शुल्क पर किये जा रहे हैं, जिससे रांची ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। 
     
    चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखण्ड के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित यह मेगा हेल्थ चेकअप कैंप समाज के प्रति चैंबर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वस्थ नागरिक किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होते हैं। नागरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से आयोजित यह पहल निश्चित रूप से शहरवासियों के लिए लाभकारी साबित होगी। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में चैम्बर सदस्यों और शहरवासियों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की। चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि चैंबर द्वारा आयोजित यह निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस पहल में सहयोगात्मक भूमिका के लिए हम नागरमल मोदी सेवा प्रबंधन का धन्यवाद करते हैं। सेवा सदन के सहयोग से आयोजित यह कैंप विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएगा।
    -
    रोहित अग्रवाल 
    महसचिव 

Copyright © 2021-2025 FJCCI