Press Release

चैंबर पत्रिका उप समिति की बैठक

  • 06Nov-2025
    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक:06/11/2025)
    चैंबर पत्रिका उप समिति की बैठक
    ====================
    Uploaded Image
     
    झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पत्रिका उप समिति की बैठक चैंबर भवन में संपन्न हुई। बैठक में पत्रिका के प्रकाशन की तैयारी की समीक्षा के साथ ही आगामी संस्करण के प्रकाशन पर भी चर्चा हुई। उप समिति चेयरमेन अनिश बुधिया ने कहा कि सदस्यों के सुझाव के अनुरूप पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा। पत्रिका में प्रमंडलीय समस्याएं, चैंबर की गतिविधियां, फेडरेशन की भावी योजनाओं का सारांश और स्टेकहोल्डर्स से जुडी सरकार की नीतियां और नोटिसों का उल्लेख बुलेटिन में प्रमुखता से किया जायेगा। इससे हमारे सदस्य व्यापार जगत की गतिविधियों से अपडेट रहेंगे। 
     
    बैठक के दौरान बुलेटिन में प्रकाशन हेतु कंटेंट की समीक्षा के साथ ही विज्ञापनों की बुकिंग पर भी चर्चा की गई। स्टेकहोल्डर्स से जुडे मुद्दों पर पत्रिका में आर्टिकल के प्रकाशन हेतु ईच्छुक विशेषज्ञों से उप समिति द्वारा आर्टिकल प्रेषित करने की भी अपील की गई। उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि जल्द ही चैंबर के इस सत्र की पहली पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा। 
     
    बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल, अमित शर्मा, सदस्य पूनम आनंद, राजीव सहाय, संतोष अग्रवाल उपस्थित थे।
    -
    रोहित अग्रवाल
    महासचिव

Copyright © 2021-2025 FJCCI