Press Release

Meeting of Sports Sub Committee

  • 13Jan-2024

    प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक :13/01/2024)

    स्पोर्ट्स उप समिति की बैठक

    ==============================

    झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के स्पोर्ट्स उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में संपन्न हुई। यह निर्णय लिया गया कि उप समिति के द्वारा फरवरी माह में मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली जायेगी। उक्त जानकारी उप समिति चेयरमेन विकास झाझरिया ने देते हुए कहा कि जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों के साथ ही चैंबर सदस्यों और खिलाडियों को भी शामिल किया जायेगा। जागरूकता रैली के आयोजन के लिए अन्य तैयारियों को पूरा करने लिए सदस्यों की जिम्मेवारी भी तय की गई। यह कहा गया कि पुनः एक बैठक का आयोजन करके, इसकी तिथि निर्धारित की जायेगी।

    बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, उप समिति चेयरमेन विकास झाझरिया, सदस्य विनायक शर्मा, मयूर बुधिया, विशाल शर्मा, निलेष चौधरी, रोसी खंडेलवाल, श्वेता भाला, मोनिका गोयनका, सोनल अग्रवाल उपस्थित थीं

    -

    परेश गट्टानी                             विकास विजयवर्गीय

    महासचिव                                          प्रवक्ता

     

     

    Uploaded Image

     

     

Copyright © 2021-2024 FJCCI